फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers Welfare Board's office opened in Bijri

बिझड़ी में खुला कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय

Mon, 07 Mar 2022 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Workers Welfare Board's office opened in Bijri
बिझड़ी में कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय खुल गया है। सोमवार को बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ही 600 कामगारों को इंडक्शन चूल्हे और सोलर लैंप कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से बांटे गए।
विज्ञापन

डॉ. राकेश ने कामगारों को बताया कि प्रदेश सरकार गरीब के करीब है। गरीबों के लिए कामगार कल्याण बोर्ड ने 15 नई योजनाएं भी लांच की हैं। जिनको लोगों के घर द्वार पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले जब कामगार कल्याण बोर्ड का कुछ लोग गलत फायदा उठाते थे अब वह सब कुछ बंद हो चुका है। लाभार्थियों को राशि अब सीधे बैंक खातों में आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली कक्षा से लेकर उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए गरीब श्रमिकों के बच्चों को साल दर साल खाते में शिक्षा ग्रहण के लिए सहायता राशि दी जा रही है। पहले गरीब का बच्चा पीएचडी की पढ़ाई नहीं कर पाता था क्योंकि उसके पास यूनिवर्सिटी में हॉस्टल में रहने के लिए पैसे नहीं हो पाते थे। अब वर्तमान सरकार और कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पीएचडी के लिए 120000 की प्रतिवर्ष सहायता राशि दी जा रही है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व विधायक राम रतन शर्मा, कमलेश, बीडीसी अध्यक्ष मंजू ढिल्लो, विकास पटियाल, यशपाल शर्मा, मदन शर्मा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed