फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers of NH construction company went on strike after stopping work

Hamirpur (Himachal) News: काम बंद कर हड़ताल पर चले गए एनएच निर्माण कंपनी के मजदूर

Wed, 06 Sep 2023 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। एनएच तीन पर बुधवार सुबह टौणी देवी के नजदीकी क्षेत्र झनिक्कर में निर्माणाधीन कंपनी के करीब चार दर्जन ऑपरेटरों, ड्राइवरों और मजदूरों ने तीन-चार माह से वेतन न मिलने और डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए अपनी ही कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आंदोलन कर रहे सभी लोगों ने काम करना बंद कर दिया और हड़ताल पर चले गए। जिला चंबा के मुकेश कुमार हमीरपुर से मंडी एनएच 03 निर्माण कार्य में जुटी सूर्या कंपनी में बतौर ड्राइवर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी बहुत बीमार है।
विज्ञापन


उसके इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत है, ताकि इलाज के लिए पैसे घर भेज सकूं। अपने बच्चों और परिवार के भविष्य और पालन पोषण के लिए सैकड़ों किमी दूर उन्हें घर में छोड़ यहां आकर दिन-रात कंपनी के लिए काम कर रहा हूं। लेकिन दिन-रात मेहनत करने के बावजूद वेतन नहीं मिल रहा है। इस दौरान इन लोगों ने निर्माण कंपनी के खिलाफ सड़क पर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

आंदोलन कर रहे मजदूरों सुखा लाल, सुरेश कुमार, भानु पटेल, पुरुषोत्तम दास, कुलदीप कुमार, विजय कुमार, सुनील कुमार, अवतार सिंह, सिमर लाल, सतनाम सिंह, जितेंद्र, रजत, लव कुमार, अनिल कुमार, शुभम, मनदीप और वीर सिंह आदि ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें करीब तीन-चार माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है और हर बार तारीख पर तारीख दे दी जाती है। जब कोई मजदूर वेतन के लिए आवाज उठाता है तो उल्टा उसे डराया धमकाया जाता है। उन्होंने मजदूरों को कंपनी की ओर से दिए जाने वाले घटिया भोजन पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इस कंपनी में वह लोग गुलाम बनकर रह गए हैं। अपने घरों को छोड़कर वे सैकड़ों किमी दूर काम करने यहां आए थे और आज हालात ऐसे बन गए हैं कि वह पाई-पाई के लिए मोहताज होकर रह गए हैं। घर वापस जाने के लिए किराया तक भी उनके पास नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से आज तक न ही उनका ईपीएफ काटा गया है और न ही श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाई गई है। वह डर के साए में काम कर रहे हैं। इन सभी आंदोलनकारियों ने एक स्वर में कहा कि हमें इस कंपनी में काम नहीं करना है। कंपनी हमारा आज तक का हिसाब कर दें ताकि हम अपने घर वापस जा सकें। इस बारे में सूर्य कंपनी के एचआर अधिकारी रजनीश ने कहा कि आंदोलन कर रहे लोग हमारे पंजीकृत कर्मचारी नहीं है। इन लोगों ने वेतन संबंधी जरूरी दस्तावेज कंपनी के पास जमा नहीं करवाए हैं। जिस कारण वेतन देने में देरी हुई है। इनका वेतन जल्द ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed