{"_id":"66b383a38fd02da347017bd6","slug":"workers-are-getting-benefits-from-government-schemes-rana-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-133119-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं का कामगारों को मिल रहा लाभ : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं का कामगारों को मिल रहा लाभ : राणा
विज्ञापन
महिला मोर्चा सुजानपुर मंडल ने मनाया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
नाडसी पंचायत में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस आयोजित किया गया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सूजानपुर (हमीरपुर)। महिला मोर्चा सुजानपुर मंडल की अध्यक्ष सरोज ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के नाडसी पंचायत में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत सारी योजनाएं धरातल पर उतारी हैं। उनका सीधा लाभ हथकरघा कामगारों को मिल रहा है। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय हथकरघा दिवस प्रतिवर्ष सात अगस्त को स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस आंदोलन ने स्वदेशी उद्योगों और स्वदेशी की भावना का पुरजोर समर्थन किया, जिसमें हथकरघा बुनकर भी शामिल थे। हथकरघा का प्रमुख उद्देश्य घरेलू उत्पादों की खपत को प्रोत्साहित करते हुए माल-उत्पादन और स्थानीय आपूर्ति में आत्मनिर्भरता हासिल करना है। हमारा कपड़ा उद्योग देश में रोजगार का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जो लगभग 4.5 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देता है। बुनकरों में अधिकांश महिलाएं हैं, इसलिए हथकरघा दिवस को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है। इस मौके पर नरसी पंचायत के प्रधान सुनील कुमार मंडल के अध्यक्ष विक्रम राणा, जिला महिला मोर्चा सचिव अलका ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष उषा, मंडल महामंत्री किरण राणा,अंजू ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।