फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers angry over lack of registration and renewal in Labor Welfare Board

Hamirpur (Himachal) News: श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकरण और नवीकरण न होने पर भड़के मजदूर

Sat, 16 Mar 2024 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Workers angry over lack of registration and renewal in Labor Welfare Board
बिझड़ी ब्लॉक में सीटू कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए।संवाद
हमीरपुर। प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) ने श्रम कल्याण बोर्ड और प्रदेश सरकार के खिलाफ शुक्रवार को बिझड़ी ब्लॉक के गांव-गांव में विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की।
विज्ञापन

राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र कुमार ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से ही श्रम कल्याण बोर्ड में मजदूरों का पंजीकरण व नवीकरण नहीं हो रहा है। मजदूरों के लंबित लाभ जारी नहीं किए जा रहे हैं। इससे मजदूरों में निराशा है। मजदूर लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री समेत तमाम सरकार के प्रतिनिधियों से कई मर्तबा मिल चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ। मनमर्जी के मुताबिक श्रम कल्याण अधिकारियों की ओर से 1996 में बने कानून को अब नए तरीके से परिभाषित किया जा रहा है और नए बहाने बनाकर गरीब मजदूरों को परेशान किया जा रहे हैं। यूनियन ने अब गांव स्तर पर गांव-गांव कल्याण बोर्ड और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बिझड़ी ब्लॉक के सोहारी, पपलोहल, सरयाणा, कच्छवीं और बिझड़ी गांवों में मजदूरों ने प्रदर्शन की शुरुआत की और सरकार तथा श्रम कल्याण बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ जमकर रोष निकाला। मजदूरों का कहना है कि अगर निर्माण मजदूरों के कल्याण बोर्ड ने लाभ जारी नहीं किए और मजदूरों का नवीकरण व पंजीकरण पहले की तरह शुरू नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर कश्मीर सिंह ठाकुर, बिझड़ी ब्लॉक के अध्यक्ष धर्म सिंह, सचिव प्रवीण कुमार रेखा, कांता, रीना, धनीराम, नेक राम, राजेंद्र सहित दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed