फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Work on paving the road from Tikri to Sungarwad has begun

Hamirpur (Himachal) News: टिक्करी से सुंगरवाड़ सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू

Sun, 04 May 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 04 May 2025 05:20 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत टिक्करी से सुंगरवाड़ सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग की
विज्ञापन

ओर से इस सड़क को पक्का करने के लिए 15 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। एक किलोमीटर सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी थी। जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए थे। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाता था, जिस कारण लोगों का आना-जाना भी काफी मुश्किल हो गया था। स्थानीय लोगों ने इस सड़क को दुरुस्त करने की मांग लोक निर्माण विभाग से की थी। अब विभाग ने टेंडर प्रक्रिया अपनाने के बाद सड़क को पक्का करने का कार्य आरंभ कर

दिया है। जल्द ही इस सड़क को चकाचक किया जाएगा। उधर लोक निर्माण विभाग भोरंज के अधिशाषी अभियंता केके भारद्वाज ने कहा कि विभाग लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि टिक्करी से सुंगरवाड़ सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू हो चुका है। एक किलोमीटर सड़क पर करीब 15 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो एक से डेढ़ सप्ताह के भीतर कार्य संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed