फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Work of Golden Garden started on Dang Quali Road

डांग क्वाली रोड पर स्वर्णिम वाटिका का कार्य शुरू

Thu, 18 Mar 2021 08:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Work of Golden Garden started on Dang Quali Road
हमीरपुर के डांग क्वाली रोड के किनारे बन रही वन विभाग की वाटिका के निर्माण के लिए लगी जेसीबी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर का डांग क्वाली मार्ग अब इंटरलॉकिंग सुंदर फुटपाथ के साथ ही रंग-बिरंगे खुशबूदार फूलों की महक से गुलजार होगा। वन विभाग इस मार्ग के किनारे अब स्वर्णिम वाटिका का निर्माण करने जा रहा है। दो लाख रुपये की लागत से बनने वाली स्वर्णिम वाटिका का कार्य वीरवार को शुरू हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक स्वर्णिम वाटिका बनाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत हमीरपुर जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भी स्वर्णिम वाटिकाओं का निर्माण होगा। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के तहत प्रस्तावित इस वाटिका का निर्माण शहर में ही डांग क्वाली मार्ग पर किया जा रहा है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह वाटिका रंग-बिरंगे खुशबूदार फूलों से महकेगी। हीरानगर से मिनी सचिवालय हमीरपुर तक फुटपाथ का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। इस फुटपाथ पर पीले, भूरे और सफेद विभिन्न रंगों की इंटरलॉकिंग टाइलें भी डाली गई हैं। अब वन विभाग के सौजन्य से यहां स्वर्णिम वाटिका का निर्माण होने के बाद शहर के सौंदर्यीकरण को चार चांद लग जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, वन विभाग हमीरपुर की डीएफओ एलसी बंदना ने कहा कि जिले में पांच विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्वर्णिम वाटिका का निर्माण होगा। इस कड़ी में हमीरपुर में निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed