फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Wood installed in place of broken glass of main gate of hospital

Hamirpur (Himachal) News: अस्पताल के मुख्य गेट के टूटे शीशों की जगह लगाई लकड़ी

Wed, 10 Jan 2024 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के वार्ड एंट्री गेट पर प्रशासन ने कागज का गत्ता हटा दिया है। वहां पर लकड़ी लगा दी है। इससे अब विभिन्न वार्डों में सीधी हवा नहीं जाएगी। इस गेट के शीशे लंबे समय से टूटे हुए हैं।
विज्ञापन


बार-बार जुगाड़ से काम चलाया जा रहा है। कभी गत्ते तो कभी कागज लगाया जा रहा था। इससे मरीजों के साथ आए तीमारदार जो वार्ड के बाहर बिस्तर लगाकर सोते थे, उन्हें ठंड के मौसम में खासी दिक्कत होती थी। इस मसले को 25 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया गया। अब टूटे शीशों की जगह लकड़ी लगा दी गई है। इससे मरीजों को ठंड के मौसम में सुविधा मिलेगी। मरीजों मुरली, आदित्य, मीनाक्षी, विजय, संतोष, लीलावती, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने कहा कि प्रवेश द्वार पर लकड़ी लगा दी गई है। अब यहां पर ठंड नहीं आ रही। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि यहां पर लकड़ी लगा दी गई है। अब मरीजों को सर्दी में किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed