फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women win in every assembly constituency, the race for the post of Zilla Parishad president becomes interesting

Hamirpur (Himachal) News: हर विस क्षेत्र से जीतीं महिलाएं, जिप अध्यक्ष पद की दौड़ हुई दिलचस्प

Sun, 07 Jun 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 07 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Women win in every assembly constituency, the race for the post of Zilla Parishad president becomes interesting
परिधि गृह हमीरपुर पंचायत चुनाव में जीत कर आए भाजपा विचारधारा के प्रत्याशियों को भगवा पटका पहनात
हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 19 सदस्यीय जिला परिषद में इस बार 10 महिला प्रत्याशी जीतकर आई हैं, जबकि अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

ऐसे में अध्यक्ष की कुर्सी के लिए महिला सदस्यों के बीच समीकरणों और समर्थन जुटाने का दौर शुरू हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि हमीरपुर सदर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से महिला प्रत्याशियों ने जिला परिषद में जगह बनाई है।
विज्ञापन

सुजानपुर, नादौन और भोरंज विधानसभा क्षेत्रों से तीन-तीन महिला सदस्य निर्वाचित हुई हैं, जबकि बड़सर से एक महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जिला परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 सीटों में से 15 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, जबकि दो सीटों पर भाजपा के बागी उम्मीदवार विजयी रहे। एक सीट कांग्रेस और एक निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई है। बहुमत के लिए 10 सीटों की आवश्यकता होती है, ऐसे में भाजपा पहले ही मजबूत स्थिति में है।
इसके चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का मुकाबला अब विपक्ष के बजाय भाजपा समर्थित विजयी सदस्यों के बीच केंद्रित हो गया है। राजनीतिक गलियारों में अध्यक्ष पद के साथ-साथ उपाध्यक्ष पद को लेकर भी चर्चाओं और लॉबिंग का दौर शुरू हो चुका है।
19 सदस्यों में 10 महिलाएं और नौ पुरुष निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण महिला सदस्यों की भूमिका निर्णायक होगी, जबकि पुरुष सदस्य उपाध्यक्ष पद की दौड़ में प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।



समीरपुर के आशीर्वाद पर टिकी निगाहें

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का समीरपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आवास पर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला परिषद सदस्य उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद ले रहे हैं। जिला परिषद और बीडीसी चेयरमैन पदों के चयन में समीरपुर का राजनीतिक प्रभाव अहम रह सकता है। इसी क्रम में सपड़ोह वार्ड से विजयी भाजपा समर्थित प्रत्याशी नीलम ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं कई अन्य विजयी प्रतिनिधि परिधि गृह हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर के स्वागत कार्यक्रम में भी पहुंचे।




इन सीट पर जीत कर आई हैं महिलाएं

सुजानपुर के बीड़ बगेहड़ा में तृप्ता देवी, पनोह में आशा ठाकुर, ऊहल में ज्योति ठाकुर जीत कर आई है। भोरंज की बधानी सीट से रजनी, धमरोल से अनिता और महिला से अनिता देवी जीत कर आई हैं। वहीं, बड़सर के दांदड़ू वार्ड से रेणुबाला ने जीत दर्ज की है। नादौन में लहड़ा सीट से रंजना, मालग से बंदना और सपड़ोह से नीलम ने जीत दर्ज की है।

परिधि गृह हमीरपुर पंचायत चुनाव में जीत कर आए भाजपा विचारधारा के प्रत्याशियों को भगवा पटका पहनात

परिधि गृह हमीरपुर पंचायत चुनाव में जीत कर आए भाजपा विचारधारा के प्रत्याशियों को भगवा पटका पहनात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed