फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women were encouraged to vote without any inducement.

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं को बिना प्रलोभन मतदान के लिए किया प्रेरित

Mon, 22 Apr 2024 05:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर की ओर से सोहारी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत सोमवार को महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान जिला अग्रणी प्रबंधक लक्ष्मी नारायण काजल, आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना और अन्य अधिकारियों ने महिलाओं को मतदान के महत्व से अवगत करवाया। लक्ष्मी नारायण काजल ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हर नागरिक को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना चाहिए तथा हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव का पर्व, देश का गर्व नारा दिया है। सभी मतदाता निर्भय होकर तथा किसी भी तरह के प्रलोभन या झांसे में आए बगैर अपने विवेक के अनुसार ही मताधिकार का प्रयोग करें तथा इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस जागरूकता सत्र में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन




समाचार : सोनम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed