फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women of Maharal learned to make pickles

Hamirpur (Himachal) News: महारल की महिलाओं ने सीखा अचार बनाना

Sun, 06 Oct 2024 08:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Oct 2024 08:51 AM IST
विज्ञापन
Women of Maharal learned to make pickles
महारल में प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मौजूद प्रतिभागी। -संवाद
बिझड़ी (हमीरपुर)। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा विकास खंड बिझड़ी के गांव महारल में स्थानीय महिलाओं के लिए आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। इस शिविर में 35 ग्रामीण महिलाओं को अचार और पापड़ बनाने की विधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में बड़सर के एसडीएम राजेंद्र गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाने और बैंकों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से ऋण और सब्सिडी का लाभ उठाने की सलाह दी, ताकि वे अपने खुद के उद्यम स्थापित कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षणों से महिलाएं अपने घरों से ही आय के स्थायी स्रोत विकसित कर सकती हैं और दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम होंगी। आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने कार्यक्रम के दौरान संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दिए जा रहे विभिन्न स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, मूल्यांकन विशेषज्ञ रविंद्र शर्मा और पूनम परमार, प्रशिक्षक दलजीत सिंह, फैकल्टी सदस्य विनय चौहान समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed