फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women from self-help groups will learn the tricks of expanding their businesses.

Hamirpur (Himachal) News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं सीखेंगी कारोबार बढ़ाने के गुर

Sun, 11 Oct 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 11 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अब हर माह कौशल सुधार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्योग विभाग के माध्यम से डीआरडीए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा।
विज्ञापन

इसमें महिलाओं को बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने, गुणवत्ता सुधारने और ऑनलाइन मार्केटिंग के जरिए बिक्री बढ़ाने के गुर सिखाए जाएंगे।
जिले में वर्तमान में 2738 स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं, जिनसे हजारों महिलाएं जुड़ी हैं। ये महिलाएं अचार, मुरब्बा, पपीते की बर्फी और हस्तशिल्प जैसे उत्पाद तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

नियमित प्रशिक्षण से उन्हें अपने उत्पादों के लिए नए बाजार तलाशने, कारोबार का विस्तार करने और स्वरोजगार को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
कोट
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के कौशलों को निखारने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे महिलाओं को उत्पादों की बिक्री बढ़ाने में सहायता मिलेगी। -अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक, सह परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article