{"_id":"634700b2cdb9db7e9a1a6429","slug":"women-excited-about-karva-chauth-got-mehndi-done-by-paying-double-hamirpur-hp-news-sml4247574128","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह, दोगुना भुगतान कर लगवाई मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह, दोगुना भुगतान कर लगवाई मेहंदी
विज्ञापन
हमीरपुर शहर में करवाचौथ व्रत को लेकर हाथों में मेहंदी लगवातीं महिलाएं।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में करवाचौथ के लिए बुधवार को मेहंदी लगवाने, सरगी, मिठाई खरीदने के लिए महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी रही। महिलाएं सुबह ही बाजार में करवाचौथ त्योहार को लेकर खरीदारी करती हुई नजर आईं। दुकानदारों ने भी कई तरह के ऑफर देकर सामान की सेल लगाकर महिलाओं को सस्ते दामों पर सामान उपलब्ध करवाया। सुबह से देर शाम तक भीड़ होने के चलते मेहंदी लगाने वाले कारीगर भी अपनी जगह से नहीं हिले।
महिलाएं भी अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। इस बार बीते वर्ष के मुकाबले मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं को दोगुना भुगतान करना पड़ रहा है। दोनों हाथों की मेहंदी के लिए इस बार महिलाओं ने 500 से 800 रुपये और बेहतरीन डिजाइन के लिए 1800 रुपये तक का भुगतान किया है। हालांकि, बीते वर्ष 200 रुपये से शुरूआत थी, लेकिन इस बार अधिकतर जगह दोनों हाथों पर मेहंदी लगाने का 500 रुपये न्यूनतम शुल्क रखा गया।
वहीं, इस वर्ष नारियल 50 रुपये, मिट्टी का करवा 30 रुपये, सरगी 260 रुपये प्रति किलो, छलनी 150 रुपयेे, मेहंदी कीप 20 रुपये, चूड़ियां 100 रुपये के हिसाब से बेची जा रही हैं। इसके बावजूद महिलाओं मेें त्योहार को लेकर खासा उत्साह है। दुकानदारों सुरेश शर्मा, दीपक कुमार, सुरेंद्र सिंह और प्रदीप ने कहा कि त्योहारी सीजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।