फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Woman takes head out of bus window, hits truck's windshield, seriously injured

Hamirpur (Himachal) News: महिला ने बस की खिड़की से निकाला सिर ट्रक के शीशे से टकराया, गंभीर घायल

Sun, 11 Feb 2024 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़सर। हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रही प्रवासी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात 8.40 पर बस में सफर कर रही महिला ने अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के शीशे से उसका सिर टकरा गया। इससे महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद बड़सर सिविल अस्पताल में महिला को पहुंचाया गया। महिला की हालत देख अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा रोडवेज की बस हमीरपुर से फ़रीदाबाद जा रही थी। बस ज़ब बड़सर के गलूं के समीप पहुंचती है तो उसमें बैठी एक महिला अचानक चिल्लाने लगती है। इसपर बस ड्राइवर बस रोकता है, महिला के साथ उसका पति और देवर देवरानी सफर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हम सब सोये हुए थे। अचानक चिल्लाने की आवाज आई तो हमें पता लगा कि ज्योति के सिर पर चोट लगी है और खून निकल रहा है। उधर, सवारियों का कहना है की घायल महिला का सिर खिड़की से बाहर था। ऐसे में दूसरी तरफ से आते ट्रक के शीशे के साथ उसका सिर टकराया है, हालांकि अभी इस विषय में कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है कि महिला को आखिर चोट कैसे लगी।
विज्ञापन


अस्पताल में पहुंचने के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर आकर अपनी कार्रवाई अमल में लाई। महिला के देवर रामपाल ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और हमीरपुर में ही मजदूरी का काम करते है। थाना प्रभारी बड़सर प्रवीण राणा ने कहा कि यह दुर्घटना रात करीब 8.40 पर हुई। घायल ज्योति को सिर पर चोट लगी है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed