{"_id":"666445734b89e99c090ff903","slug":"with-summer-patients-suffering-from-vomiting-diarrhea-and-fever-increased-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-129235-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गर्मियों के साथ हमीरपुर में बढ़े उल्टी, दस्त और बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गर्मियों के साथ हमीरपुर में बढ़े उल्टी, दस्त और बुखार के मरीज
Sun, 09 Jun 2024 08:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 09 Jun 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लगातार उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेडिसिन ओपीडी के बाहर भी लंबी कतारें लगी हुई हैं। अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना 1000 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं अस्पताल में उपचार के लिए रोजाना औसतन 2500 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है।
जिला हमीरपुर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण अधिकतर लोगों को उल्टी, दस्त और बुखार की चपेट में आ रही हैं। दूरदराज क्षेत्र के लोग रोजाना उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। अस्पताल की सामान्य ओपीडी के साथ ही शिशु रोग ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही हैं। छुट्टी वाले दिन भी सैंकड़ों मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
शनिवार को अस्पताल पहुंचे मरीजों कृष्णा, विश्वजीत, प्रेमी, अश्वनी, ललित, किरण, विमला, रोशनी आदि ने कहा कि अधिक गर्मी के कारण उल्टी, दस्त और बुखार की अधिक शिकायत हो रही है। इसलिए अस्पताल में दवाइयां लेने पहुंच रहे हैं। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि अस्पताल में डायरिया के भी मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल में मरीजों को हर दवाई भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
डॉक्टरों की माने तो गर्मियों के मौसम में लोग प्यास बुझाने के लिए जगह-जगह का पानी पीना शुरू कर देते हैं, जिससे लोग डायरिया सहित अन्य संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। लोगों को गर्मियों के मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए और हमेशा पानी उबाल कर ही पीना चाहिए। इससे संक्रमण की संभावना नहीं रहती है।