फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Will run signature campaign for rural bus service in 25 villages

Hamirpur (Himachal) News: 25 गांवों के ग्रामीण बस सेवा के लिए चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान

Sun, 07 Apr 2024 08:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
रोपड़ी क्षेत्र से उपमंडल मुख्यालय तक सीधी बस सेवा न होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन


1980 से चल रही केवल दो बसें, चालीस वर्षों से नहीं चला कोई भी नया रूट

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के के 25 के करीब गांवों के हजारों लोगों को उपमंडल मुख्यालय बड़सर के सीधी बस सेवा न होने से यातायात संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिझड़ वाया रोपड़ी सड़क मार्ग पर न ही दिल्ली या चंडीगढ़ तक लंबे रूटों पर कोई बस चलती है। बड़सर के भोटा से बिझड़ वाया रोपड़ी सड़क के साथ लगते हुए क्षेत्र के तकरीबन 25 गांवों के लोगों ने सरकार से इस क्षेत्र में बस सेवा शुरू करने की मांग की है। इसके लिए स्थानीय निवासी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे। इस माह से स्थानीय लोग एक हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और उसमें सभी लोगों के हस्ताक्षर करवाकर सरकार के समक्ष अपनी मांग रखेंगे। लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए पहले बिझड़ या भोटा पहुंचना पड़ता है। तकरीबन 13 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर मौजूदा समय मेंं केवल हमीरपुर से समताना और हमीरपुर से दखयोड़ा केवल यही दो बसें चलती हैं। बसें न चलने के कारण लोगों को मजबूरी में अपने गंतव्य तक जाने के लिए टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि 1980 में जो दो बसें हमीरपुर डिपो द्वारा संचालित की गई थीं, आज भी वही दो बसें चलाई जा रही हैं। होशियार सिंह, रमेश कुमार, रोशन लाल ने कहा कि इन दो रूटों पर अगर परिवहन विभाग बस सेवा शुरू करता है तो भोटा से बिझड़ी वाया रोपड़ी, कनड़, नलेहड़ा, पपलोहल, दंदवी, सुगल, मंडीयारा और साथ लगते करीब 25 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। लोग लंबे समय से इस क्षेत्र से बसों के संचालन की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग को केवल अनसुना ही किया गया है। इस माह से स्थानीय लोग एक हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और उसमें सभी लोगों के हस्ताक्षर करवाकर सरकार के समक्ष अपनी आवाज उठाएंगे। एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के डीडीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि लोगों की इस तरह की कोई लिखित मांग नहीं मिली है। आदर्श आचार संहिता के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed