{"_id":"650f381511ae8410de06a2e4","slug":"white-coat-ceremony-is-an-important-occasion-in-the-life-of-mbbs-students-dr-bharti-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-9256-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट कोट सेरेमनी एमबीबीएस छात्रों के जीवन का अहम अवसर : डॉ. भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाइट कोट सेरेमनी एमबीबीएस छात्रों के जीवन का अहम अवसर : डॉ. भारती
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमबीबीएस बैच 2023 के लिए शनिवार को व्हाइट कोट समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने व्हाइट कोट समारोह पर बैच 2023 के युवा महत्वाकांक्षी और उभरते प्रशिक्षु चिकित्सकों का स्वागत किया। भारती ने कहा कि व्हाइट कोट सेरेमनी एमबीबीएस छात्रों के जीवन का एक महान अवसर है। यह समारोह मेडिकल कॅरियर की शुरुआत को परिभाषित करता है।
प्राचार्य ने कहा कि व्हाइट कोट सेरेमनी मेडिकल छात्रों के लिए एक संस्कार है। यह चिकित्सा देखभाल कॅरियर की ओर उनकी यात्रा में अपेक्षाओं और जिम्मेदारियों के संबंध में दिशानिर्देश है। सफेद कोट प्री-मेडिकल से मेडिकल छात्र तक के औपचारिक ट्रांजिशन का प्रतीक है। प्राचार्य ने कहा कि सफेद कोट पहचान, आत्मविश्वास, सशक्तीकरण और सम्मान देता है। लेकिन, निश्चित रूप से यह अधिक चुनौतियां और जिम्मेदारियां भी देगा। चिकित्सा एक महान पेशा है और इसके लिए कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता, करुणा और सहानुभूति की आवश्यकता होती है। सफेद कोट धारण करने के बाद छात्रों ने मेडिकल छात्र के रूप में शपथ ली।