फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Where there is vaccination, all the rules to protect against corona are being broken, Social distance rules were not followed in Town Hall Hamirpur Vaccination Center

जहां पर वैक्सीनेशन, वहीं टूट रहे कोरोना से बचाव के सारे नियम

Thu, 12 Aug 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Where there is vaccination, all the rules to protect against corona are being broken, Social distance rules were not followed in Town Hall Hamirpur Vaccination Center
टाउन हॉल में वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण करते हुए स्वास्थ्स विभाग के कर्मी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के टाउन हाल में वीरवार को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया लेकिन यहां पर सामाजिक दूरी नियमों की जमकर अवहेलना हुई। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए यहां पर कोई ऐसा अधिकारी नजर नहीं आया जो लोगों से सामाजिक दूरी नियमों का पालन करवाता। कुछ यही हाल गत दिवस मिनी सचिवालय हमीरपुर में भी रहा।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिनी सचिवालय परिसर के बचत भवन में कोविड वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया था लेकिन यहां पर भी टीकाकरण के दौरान लोगों ने सरकार की एडवाइजरी का पालन नहीं किया। विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उस लिहाज से प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना जरूरी है। प्रशासन आए दिन लोगों को दो गज दूरी, मास्क और साबुन से हाथों को धोने बारे जागरूक कर रहा है लेकिन इसके सही परिणाम धरातल पर नजर नहीं आ रहे। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने लोगों से स्वयं जागरूक होकर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है ताकि लोग कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed