{"_id":"68e0223972dbd9842b00d208","slug":"when-stopped-from-cutting-trees-he-attacked-with-a-spade-two-people-injured-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-168894-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पेड़ काटने से रोका तो दराट से कर दिया हमला, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पेड़ काटने से रोका तो दराट से कर दिया हमला, दो लोग घायल
Sat, 04 Oct 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत दो युवकों ने पेड़ काटने से रोकने पर दराट से हमला कर दिया। हमले में दो लोगों को बाजू और सिर में चोट आई हैं। पीड़ित निर्मला देवी पत्नी कृष्ण कुमार निवासी चौकी राजपूतां ने बताया कि दो युवक पेड़ काट रहे थे। उन्होंने जब युवकों को पेड़ काटने से रोका तो उन्होंने दराट से हमला कर दिया। पीड़िता का जेठ उसे बचाने के लिए आया तो उस पर भी दराट से हमला कर दिया। निर्मला के सिर में और बाजू में और कुशल सिंह को बाजू में चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी प्रताप सिंह ने की है। संवाद
विज्ञापन