फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Well, gooseberry and pine trees burnt due to fire, cowshed ashes in Siswan

आग से खैर, आंवला और चीड़ के पेड़ जले, सिसवां में गोशाला राख

Fri, 22 Apr 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Well, gooseberry and pine trees burnt due to fire, cowshed ashes in Siswan
सिसवां में गोशाला में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। गर्मियों के मौसम में रोजाना वनों में आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। वीरवार को अग्निशमन केंद्र हमीरपुर के तहत चार जगह आग लग गई। सुबह छह बजे ही केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के साथ लगते जंगल में आग से आंवला, खैर और चीड़ के पेड़ जल गए। इससे करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है। वहीं, पक्काभरो बाईपास पर भी जंगल में आग लग गई। इसमें भी हजारों की वन संपदा राख हुई है। वीरवार शाम को अणु के साथ लगते जंगल में आग लग गई। देर शाम तक दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी रही।
विज्ञापन

उधर, टौणीदेवी की ग्राम पंचायत सिकंदर के गांव सिसवां में कमलजीत पुत्र पंजू राम की पशुशाला में वीरवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। इससे पशुशाला में रखी घास, तूड़ी, इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई। आग की लपटें देख कर गांववासियों ने पशुशाला में बंधी भैंस को तो निकाल लिया, लेकिन अंदर रखी घास के 80 गट्ठे, दस क्विंटल तूड़ी, टोका मशीन की मोटर और इमारती लकड़ी जल गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पंचायत प्रधान पवन शर्मा ने मौका देखा और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। अणु में शाम तक कर्मचारी डटे रहे। रोजाना तीन से चार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। विभाग सक्रिय है और सूचना मिलते ही मौके पर जा रहे हैं।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed