{"_id":"64982a58887fe2c37c034a8d","slug":"welcome-to-the-decision-to-abolish-term-examination-system-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-1763-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टर्म परीक्षा सिस्टम को खत्म करने के फैसले का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टर्म परीक्षा सिस्टम को खत्म करने के फैसले का स्वागत
Mon, 26 Jun 2023 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 26 Jun 2023 05:20 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय अध्यापक संघ जिला हमीरपुर इकाई ने लंबे समय से टर्म परीक्षा प्रणाली को खत्म करने की मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का धन्यवाद किया है। स्कूलों में अब इस सत्र से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए टर्म प्रणाली को खत्म कर दिया गया है।
ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 29 जुलाई तक छुट्टियां हैं। इस कारण पाठ्यक्रम को पूरा करवाना शिक्षकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया था। टर्म प्रणाली से छात्रों को रिवाइज करने के लिए समय नहीं मिलता था और परीक्षाओं में दो माह भी बर्बाद हो रहे थे। इसको लेकर संघ ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व शिक्षा बोर्ड के समक्ष रखा था। इसके बाद अब सरकार ने बोर्ड कक्षाओं के लिए टर्म परीक्षा प्रणाली को खत्म करने का निर्णय लिया।
संघ के जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, खंड भोरंज अध्यक्ष राजीव कुमार, खंड बिजड़ अध्यक्ष लुदर दत्त, खंड सुजानपुर अध्यक्ष प्रधान सिंह और नादौन अध्यक्ष यशपाल चंदेल ने इस फैसले को सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा व्यवस्था परिवर्तन के तहत लिया गया सराहनीय निर्णय करार दिया है। संवाद