फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Weight & Measure officials challaned 23 traders

मापतोल विभाग ने काटे 23 चालान

Wed, 27 Apr 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, गलोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, गलोड़ Updated Wed, 27 Apr 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
Weight & Measure officials challaned 23 traders
चालान से हडंकंप। - फोटो : demo pics

मुख्य कस्बे में बुधवार को मापतोल विभाग के अधिकारियों ने दुकानों का औचक निरीक्षण किया। विभाग ने गलोड़ क्षेत्र में बुधवार को कुल 23 दुकानदारों के अलग-अलग चालान काटे। दुकानदारों के मापतोल यंत्रों का भी निरीक्षण किया। मापतोल विभाग के अधिकारियों के औचक निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कंप है।

विज्ञापन


ज्यादातर चालान पेय पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों के किए गए। वस्तुओं पर प्रिंट रेट से अधिक की वसूली करने, वस्तुओं के ऊपर अंकित मूल्य से छेड़छाड़, दुकानों में रखी वस्तुओं पर विभाग और सरकार की तय नियमावली के अनुसार अंकित मूल्य न होने, वस्तु का कम वजन एवं अन्य गड़बड़ियों पर चालान काटे।
विज्ञापन


इसमें मिठाई विक्रेता, हार्डवेयर, मनियारी, स्टेशनरी एवं अन्य दुकानदार शामिल हैं। मापतोल विभाग के निरीक्षक बलवीर आर्य ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि दुकानदारों को तय नियमों के अनुसार ग्राहक को उच्च गुणवत्ता की वस्तुएं उचित मूल्य एवं सही वजन के साथ बेचना जरूरी है। उन्होंने ग्राहकों से भी आग्रह किया कि वे दुकानदारों से कोई भी वस्तु खरीदने से पहले उस पर अंकित मूल्य एवं उसका वजन जांच कर ही वस्तु खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलवीर आर्य ने इलेक्ट्रॉनिक मापतोल यंत्र के साथ लोहे के दो या तीन बाट अलग वजन के साथ रखने की दुकानदारों को हिदायत दी। जांच टीम में मापतोल विभाग के सहायक नियंत्रक एके अवस्थी भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed