{"_id":"6b0c894b3f5c52d59d0b4df8","slug":"weekly-tests-will-indicate-the-level-of-jee-neet-preparation-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-216880-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: साप्ताहिक टेस्ट बताएंगे जेईई-नीट की तैयारी का स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: साप्ताहिक टेस्ट बताएंगे जेईई-नीट की तैयारी का स्तर
Mon, 30 Nov 2026 01:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जेईई और नीट की तैयारी कर रहे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब हर सप्ताह अपनी पढ़ाई का हिसाब देना होगा। जिले के 100 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में चल रही कोचिंग का मूल्यांकन साप्ताहिक टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
इससे पता चलेगा कि विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में किस स्तर पर हैं और किन विषयों में उन्हें अधिक अभ्यास की जरूरत है। स्कूलों में कोचिंग लेने वाले विद्यार्थियों की तैयारी पर नियमित नजर रखी जाएगी।
टेस्ट के परिणामों के आधार पर विद्यार्थियों के कमजोर पक्ष की पहचान की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का किसी विषय में आधार कमजोर पाया जाएगा, उन्हें ऑनलाइन माध्यम से अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य पढ़ाई में पीछे रह रहे विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समान अवसर उपलब्ध करवाना है। स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों के टेस्ट परिणामों पर नजर रखेंगे और उनसे फीडबैक भी लेंगे। इससे कोचिंग के दौरान आ रही दिक्कतों का पता लगाकर उन्हें दूर करने में मदद मिलेगी।
परीक्षा की तैयारी से जुड़ी जानकारी और अध्ययन सामग्री साझा करने के लिए स्कूल स्तर पर व्हाट्सएप समूह भी बनाए गए हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों के लगातार संपर्क में रहकर उनकी तैयारी को बेहतर बनाया जाएगा।
कोट
साप्ताहिक टेस्ट और नियमित निगरानी से कोचिंग के असर का भी पता चलेगा। इससे यह आकलन करना आसान होगा कि विद्यार्थी जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कितनी तैयारी कर पा रहे हैं। -देशराज डोगरा, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर