{"_id":"6ab8fe225883fb36cd044e45","slug":"weekly-coaching-camps-to-be-held-in-20-cbse-schools-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-209939-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 20 सीबीएसई स्कूलों में लगेंगे साप्ताहिक कोचिंग शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 20 सीबीएसई स्कूलों में लगेंगे साप्ताहिक कोचिंग शिविर
Mon, 28 Sep 2026 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:58 AM IST
विज्ञापन
खास खबर
गणित, अंग्रेजी और विज्ञान के कठिन अध्याय होंगे आसान
हर शनिवार लिखित परीक्षा से परखी जाएगी विद्यार्थियों की तैयारी
बवीता चंदेल
हमीरपुर। जिले के 20 सीबीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए साप्ताहिक कोचिंग शिविर लगाए जाएंगे। इनमें गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों के कठिन अध्यायों और प्रश्नों को सरल तरीके से समझाया जाएगा। शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों की विषयवार समझ मजबूत करने के साथ उन्हें वार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।
विद्यार्थियों की पढ़ाई की प्रगति पर नजर रखने के लिए प्रत्येक शनिवार को लिखित परीक्षा भी होगी। इससे विषयवार तैयारी का आकलन कर कमजोर पक्षों पर अतिरिक्त ध्यान दिया जाएगा। नियमित कक्षाओं के साथ साप्ताहिक अभ्यास और टेस्ट से विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। वर्तमान में सीबीएसई पाठ्यक्रम वाले स्कूलों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है। पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों की शंकाओं को दूर करने के लिए भी शिविरों में विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कोट
स्कूल प्रभारियों को शिविरों के आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सक्षम बनाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। -देशराज डोगरा, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर