फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water tanks broken in medical college, water is not coming to OT OPD

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में पानी की टंकियां टूटीं, ओटी ओपीडी में नहीं आ रहा पानी

Thu, 29 Aug 2024 08:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
ओटी में ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों को हो रही दिक्कत
विज्ञापन

एक सप्ताह से टूटी हैं टंकियां, नहीं हो पा रहा समाधान

रोगियों और तीमारदारों को भी वार्ड के बाहर हो रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पानी की टंकियां टूटी हैं। शौचालयों में लगे नलों की टोंटियां भी टूटी हैं। ओटी ओपीडी में पानी नहीं आ रहा है। इससे चिकित्सक व मरीज परेशान हैं। चिकित्सक जब मरीज का माइनर ओटी में इलाज करना चाह रहे हैं तो पहले स्टाफ से पूछ रहे हैं अंदर पानी है या नहीं। एक सप्ताह से अस्पताल के शौचालयों में भी यही दिक्कतें हैं। नलों की टोंटियां टूटी हुई हैं। इससे उनमें पानी नहीं आ रहा है। मरीजों को गंदे शौचालयों में जाना पड़ता है। इससे इनफेक्शन हो रहा है और बीमारियां फैल रही हैं।



एक सप्ताह से भी अधिक समय बीत गया है लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ है। मरीज बेहाल हो रहे हैं। वार्डों में बने शौचालयों की स्थिति थोड़ी ठीक भी है लेकिन ओपीडी के साथ बने शौचालयों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं शौचालयों में सबसे अधिक मरीज जाते हैं। ऐसा नहीं है कि प्रशासन को इस बारे में पता नहीं है लेकिन प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है। मरीजों निवेदिता, मीनल, प्रेरणा कहती हैं कि गायनी ओपीडी में आई थीं। चिकित्सक ने शौचालय जाकर दोबारा बुलाया लेकिन शौचालय में इतनी गंदगी थी कि यहां पर बैठना भी मुश्किल था। पानी भी नहीं था। बाहर पैसे देकर शौचालय गए फिर दोबारा वापस आए। इतने गंदे शौचालयों में बीमारियां फैल रही हैं। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed