{"_id":"66a4e8f150e45db2170402a6","slug":"water-supply-could-not-be-restored-even-after-three-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-132325-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तीन दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाई पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तीन दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाई पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के कई क्षेत्रों में पेयजल न मिलने से बढ़ी मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के कई क्षेत्रों में पिछले तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों की दिनचर्या भी प्रभावित होती है। ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस कांप्लेक्स और आसपास की दुकानों में पानी की आपूर्ति बंद है। इससे पीने के पानी से लेकर, नहाने, कपड़े धोने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी लोगों को समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। पानी की कमी से सबसे ज्यादा गृहिणियां प्रभावित हो रही हैं। उनके दिनभर के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों निक्का राम, राजकुमारी, सीमा, देवराज, मीना कुमारी आदि ने कहा कि तीन दिन से पानी की आपूर्ति बाधित होने के बावजूद जल शक्ति विभाग ने समस्या का हल नहीं किया है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से इस समस्या का हल करने की मांंग की है। इस बारे में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राकेश सोनी ने कहा कि समस्या ध्यान में नहीं है। पानी की आपूर्ति हो रही है। अगर कहीं समस्या है तो उसका हल कर दिया जाएगा।