{"_id":"60e9a3118ebc3eacd95576b9","slug":"water-level-of-99-village-drinking-water-scheme-dropped-machinery-also-gasped-hamirpur-hp-news-sml376410856","type":"story","status":"publish","title_hn":"99 गांव पेयजल योजना का जलस्तर गिरा, मशीनरी भी हांफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99 गांव पेयजल योजना का जलस्तर गिरा, मशीनरी भी हांफी
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के गांव बल्ह बिहाल में स्थित 99 गांव पेयजल योजना में जलस्तर कम हो गया है। कई दिन से इलाके में बारिश न होने से पानी की सप्लाई पर असर पड़ रहा है। क्षेत्र के गांवों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही पेयजल योजना की मशीनरी भी पूरी तरह ठीक नहीं है। इससे बिझड़ी में भी जलापूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है।
आने वाले समय में पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो पेयजल योजना पर संकट मंडरा सकता है। यहीं से बाबा बालक नाथ मंदिर को भी सप्लाई जाती है। ट्रस्ट ने पानी की सप्लाई के लिए टैंक भी बनवा रखे हैं। मंदिर को वहां से भी पेयजल की सप्लाई होती है। लेकिन इस योजना से भी मंदिर को पानी जाता है। जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रेम दत्याल ने कहा कि बारिश न होने से जलस्तर में कमी आई है और जहां तक मशीनरी की बात है उनको ठीक करवा लिया गया है।