{"_id":"612138da8ebc3e79df33b252","slug":"water-level-increased-in-pung-khad-four-vehicles-were-trapped-three-people-were-rescued-hamirpur-hp-news-sml3811698180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंग खड्ड में बढ़ा जलस्तर, चार वाहन फंसे, तीन लोगों को किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंग खड्ड में बढ़ा जलस्तर, चार वाहन फंसे, तीन लोगों को किया रेस्क्यू
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
सुजानपुर की पुंग खड्ड में पानी के तेज बहाव में फंसे टिपरों को निकालने के लिए चलाया रेस्क्यू ऑपरेश
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। जिले में शनिवार सुबह मूसलाधार बारिश होने के कारण पुंग खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया। उफनती खड्ड के बीच तीन टिपर, एक जेसीबी और वाहन चालक समेत तीन लोग फंस गए। एक टिपर चालक जान बचाने के लिए वाहन के ऊपर चढ़ गया। देखते ही देखते पानी टिपर के ऊपर से बहने लगा, लेकिन टिपर लोढ़ होने के कारण पानी के बहाव से पलटा नहीं, अन्यथा नुकसान अधिक हो सकता था। वहीं, लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और गृह रक्षक जवानों को दी। मौके पर पहुंची टीमों ने दो चालकों का रेस्क्यू किया, जबकि एक को स्थानीय ग्रामीणों ने ही खड्ड के बहाव के बाहर निकाल लिया था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह अचानक बढ़े जलस्तर में चाहड़ गांव का चालक राकेश कुमार और जेसीबी चालक बबलू अपने वाहनों सहित खड्ड में फंस गए। इनके अलावा एक अन्य मजदूर भी पानी में फंसा था। यहां कम जलस्तर होने के चलते ग्रामीणों व अन्य चालकों ने उसे निकाल लिया। जबकि राकेश और बबलू को दमकल व गृह रक्षक जवानों ने रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
देर शाम तक खड्ड का जलस्तर कम नहीं हुआ। वाहन खड्ड में ही फंसे हैं, जबकि तीनों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि दो लोगों को विभाग की टीम ने जबकि, एक व्यक्ति को मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू किया है। जलस्तर कम न होने के कारण शाम तक वाहन खड्ड में ही फंसे रहे। दमकल कर्मचारियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।