फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   water crises in nadaun

नादौन के वार्ड नंबर एक में पेयजल संकट

Thu, 21 Jan 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Thu, 21 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
water crises in nadaun
शहर के वार्ड नंबर एक में पेयजल संकट गहरा गया है। बीते दो माह से वार्ड
विज्ञापन
में पेयजल की नियमित सप्लाई नहीं आ रही है। जो सप्लाई आ रही है वह भी नाममात्र है। करीब पांच दस मिनट के लिए ही सप्लाई आती है।

इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि समस्या बारे संबंधित विभाग को कई बार अवगत भी करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

इसके चलते लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। लोगों में विकास, अभिषेक, संजीव, रमन, सौरभ, अमन, पंकज, अमित, अक्षय आदि का कहना है कि पिछले लगभग दो माह से पानी की किल्लत है। विभाग वार्ड में रोजाना पांच से दस मिनट तक नाममात्र पेयजल सप्लाई दे रहा है।

इसके चलते लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वार्ड के अधिकतर लोगों को प्राकृतिक पेयजल स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। लोगों का अधिकतर समय प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी भरने में लग रहा है।

लोगों का आरोप है कि आईपीएच विभाग को समस्या बारे अवगत भी करवाया गया है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसके चलते वार्ड के करीब डेढ़ हजार लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

लोगों ने विभाग को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हो पाया तो लोगों को मजबूरन आईपीएच कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होना पड़ेगा।
आईपीएच विभाग के एसडीओ मीर चंद का कहना है कि समस्या ध्यान में आई है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed