फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Wallet containing 7,000 stolen from tea shop

Hamirpur (Himachal) News: चाय की दुकान में सात हजार रुपये से भरा पर्स चोरी

Mon, 28 Sep 2026 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 28 Sep 2026 07:19 AM IST
विज्ञापन
गल्ले पर हाथ साफ करने के बाद खरीदी ठंडे पेय की बोतल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। नादौन-ज्वालामुखी मार्ग पर बीएसएनएल कार्यालय के निकट रविवार सुबह चाय की दुकान में एक शातिर ने पैसों से भरे पर्स पर हाथ साफ कर लिया। दुकान मालिक को घटना का पता तब चला, जब आरोपी काफी दूर निकल चुका था। चोर गल्ले में रखा करीब सात हजार रुपये की नकदी वाला पर्स लेकर फरार हो गया। दुकान मालिक उत्तम चंद दुकान के ऊपरी हिस्से में कुछ काम करवा रहे थे।
उस समय दुकान पर कोई बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था, जबकि परिवार के बच्चे और अन्य सदस्य आसपास ही थे। इसी दौरान मौका पाकर एक युवक दुकान के अंदर दाखिल हुआ और गल्ले में रखा पैसों से भरा पर्स चुरा लिया। आरोपी ने चोरी करने के बाद खुद को सामान्य ग्राहक दिखाने की कोशिश की।
विज्ञापन

उसने बच्चों से 20 रुपये की ठंडे पेय की बोतल खरीदी और उसके पैसे देकर वहां से निकल गया। कुछ देर बाद उत्तम चंद को शक हुआ तो उन्होंने गल्ला खोलकर देखा। गल्ले से नकदी वाला पर्स गायब था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई पूर्ण भगत की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पुलिस को कुछ अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चोरी की शिकायत प्राप्त हुई। मामले में गहन जांच जारी है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।-बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed