{"_id":"6797d64854d8a60ad9095f79","slug":"wad-raises-awareness-drug-smugglers-are-being-caught-with-public-support-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-146775-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वैड से जगी चेतना, जनसहयोग से पकड़े जा रहे नशे के तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वैड से जगी चेतना, जनसहयोग से पकड़े जा रहे नशे के तस्कर
Tue, 28 Jan 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पुलिस की ओर से चलाए गए वॉर अगेंस्ट ड्रग (वैड) मुहिम के सार्थक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। जन प्रतिनिधि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं।
हाल ही में झलाण पंचायत में नशीली दवाओं के साथ आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद जनप्रतिनिधियों की सराहना की जा रही है। जिला पुलिस ने महिला पंचायत प्रधान और ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की है। इसे नशे के खिलाफ की गई पहल का सफल परिणाम माना जा रहा है। इसी तरह लंबलू पंचायत में नशे की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए बुजुर्ग पंचायत प्रधान करतार चौहान के प्रयास भी चर्चित रहे हैं।
ताजा मामले में आरोपी पंकज कुमार निवासी टिप्पर (धनेटा) को शनिवार रात नशीली दवाओं की भारी खेप के साथ पकड़ा गया। आरोपी युवक श्मशान घाट की ओर जा रहा था। ग्रामीणों ने उसे शक के आधार पर रोका। जांच करने पर उसके पास 480 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और भुक्की बरामद हुई। झलाण पंचायत की प्रधान अमिता ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों के सहयोग से इस मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सूचना मिली थी कि आरोपी युवक पंचायत में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूलों को बेचने के उद्देश्य से आया था।