फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Voting will be held on 25th for two posts of Panchayat member.

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए 25 को होगा मतदान

Thu, 22 Feb 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
लुद्दर महादेव के भजलाह और मुंडखर के गांव मुंडखर गैंडा में होगा मतदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के वार्ड नंबर-4 गांव भजलाह और ग्राम पंचायत मुंडखर के वार्ड नंबर-5 गांव मुंडखर गैंडा में पंचायत सदस्य के खाली पदों के लिए 25 फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अमरजीत सिंह ने कहा कि इन दोनों वार्डों में मतदान प्रक्रिया और मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि इन दोनों वार्डों में मतदान की समाप्ति के लिए निर्धारित समय तक की 48 घंटे की अवधि के भीतर किसी भी तरह की सार्वजनिक सभा या जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। इसी अवधि के दौरान शराब की बिक्री या वितरण पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में मतदाताओं को प्रभावित करने संबंधी गतिविधियों पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मतदान केंद्रों के आस-पास हथियार लेकर चलने पर भी पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed