फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Voting message given by taking photo in selfie stand

Hamirpur (Himachal) News: सेल्फी स्टैंड में फोटो लेकर दिया मतदान का संदेश

Tue, 30 Apr 2024 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पहली जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सुजानपुर डॉक्टर रोहित शर्मा की ओर से चलाए गए इस अभियान के तहत मिनी सचिवालय में लगाए सेल्फी स्टैंड में अधिकारियों व कर्मचारियों ने फोटो खिंचवाई। सेल्फी स्टैंड के जरिये लोगों को पहली जून को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। एसडीएम रोहित शर्मा ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा में पहले से ही वोट प्रतिशतता अच्छी रहती है। पिछले मतदान में 74 प्रतिशत के लगभग मतदान रहा है। स्वीप के नोडल अधिकारी की ओर से जिन पोलिंग बूथों पर कम वोट प्रतिशतता रहती है वहां पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed