फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Voters who have completed 80 years were honored

80 वर्ष पूरे कर चुके मतदाताओं को किया सम्मानित

Sun, 11 Sep 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Voters who have completed 80 years were honored
ब्याड़ स्कूल में सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें ब्याड़, बिझड़ी, सोहारी, गारली, जौड़े अंब, बड़सर, कुलेहड़ा और क्याराबाग की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) बड़सर रहे। ब्याड़ पाठशाला के उपप्रधानाचार्य पृथ्वी राज शर्मा ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इस दौरान 80 वर्ष पूरे कर चुके मतदाताओं विद्या देवी, शीला देवी, कौल चंद, किरपा राम, ज्ञान चंद, निक्का राम को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। स्वीप नोडल अधिकारी गीता मरवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

सेल्फी प्वाइंट पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्थानीय पाठशाला के छात्रों ने सरस्वती वंदना, राष्ट्रीय गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसडीएम शशि पाल शर्मा ने सभी पात्र युवाओं को अपने वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि मतदान में सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ब्याड़ टीम ने प्रथम और बिझड़ी टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed