फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Voters are sending warm invitations to invite you.

Hamirpur (Himachal) News: भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को

Sat, 20 Apr 2024 07:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
नालटी स्कूल के बच्चों ने पोस्ट कार्ड भेजकर किया मतदान का आग्रह
विज्ञापन


वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन में भारत निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप यानि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के तहत कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से आम मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है तथा उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालटी के मतदाता जागरूकता क्लब के विद्यार्थियों ने क्षेत्र के मतदाताओं को लगभग 200 पोस्ट कार्ड भेजकर एक जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। इन पोस्ट कार्ड्स पर विद्यार्थियों ने बहुत ही आकर्षक संदेश लिखकर मतदाताओं से मतदान का आह्वान किया है। विद्यार्थियों की ओर से संदेश में लिखा है- स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को 01 जून को भूल न जाना, वोट डालने आने को, क्षेत्र के मतदाताओं को काफी पसंद आ रहा है और वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प ले रहे हैं। खंड विकास अधिकारी एवं 38-हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की स्वीप नोडल अधिकारी हिमांशी शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने तथा आम मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप के तहत कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी के विद्यार्थियों ने भी जागरूकता रैली निकालकर क्षेत्रवासियों को मतदान का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed