{"_id":"65f04f3b4335babbd50ed130","slug":"voter-awareness-programs-will-be-held-in-chaitra-fair-and-sujanpur-holi-mahotsav-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-123439-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चैत्र मेले और सुजानपुर होली महोत्सव में होंगे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चैत्र मेले और सुजानपुर होली महोत्सव में होंगे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
Wed, 13 Mar 2024 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 13 Mar 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और मतदान में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने में मीडिया का सहयोग बहुत जरूरी है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को हमीर भवन में मीडिया कर्मियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। इस बार लोकसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव का पर्व, देश का गर्व का नारा दिया है। उन्होंने बताया कि पहली अप्रैल को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवा सकते हैं। 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया है, ताकि युवा आगामी लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
उपायुक्त ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान का विकल्प उपलब्ध रहेगा। इसके लिए उन्हें फॉर्म-12 दिया जाएगा। इनके अलावा आवश्यक सेवाओं में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिलेभर में स्वीप के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दियोटसिद्ध के चैत्र मेलों और सुजानपुर के होली महोत्सव में भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला ने भी विभिन्न प्रक्रियाओं और आवश्यक प्रबंधों की जानकारी के साथ-साथ ईवीएम-वीवीपैट को भी प्रदर्शित किया इसकी कार्यप्रणाली समझाई।