{"_id":"61c9d711980146461829a02a","slug":"volunteers-honored-for-doing-excellent-work-hamirpur-hp-news-sml3948264166","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्वयंसेवियों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्वयंसेवियों को सम्मानित किया
विज्ञापन
जंगलबैरी स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन पर स्वयंसेवी और स्कू?
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलबैरी में प्रधानाचार्य कमला देवी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सोमवार को हुआ। इसमें ब्लॉक समिति सुजानपुर की अध्यक्ष अंजना ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि ने कहा कि एनएसएस भारत सरकार की ओर से चलाया गया ऐसा संगठन है, जिसमें युवाओं की फौज है और युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है। युवा ऊर्जा से ओतप्रोत होते हैं और उनकी ऊर्जा को अगर सही दिशा दी जाए तो उनके परिवार, समाज और देश की दिशा और दशा दोनों ही बदल जाती है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा अपनी भूमिका समाज सेवा में सुनिश्चित कर सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में और जीवन के हर पड़ाव में समाज सेवा की जा सकती है।
प्रधानाचार्य कमला ने कहा कि एनएसएस बच्चों के चरित्र निर्माण, ईमानदारी, देश प्रेम और बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम अधिकारी कुलभूषण ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर में आयोजित की गई सभी गतिविधियों की रिपोर्ट दी। शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया।