{"_id":"6710f3fcdf72f535c80f986c","slug":"volunteers-cleaned-trimurti-temple-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-138643-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्वयंसेवियों ने की त्रिमूर्ति मंदिर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्वयंसेवियों ने की त्रिमूर्ति मंदिर की सफाई
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने पांचवें दिन वीरवार को त्रिमूर्ति मंदिर की सफाई की। सफाई अभियान एनएसएस इकाई के प्रभारी राकेश चंद और सुमन बाला की देखरेख में आयोजित किया गया।
स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर और वहां के रास्तों को साफ किया। इसके साथ ही मंदिर के पास स्थित एक प्राचीन बावड़ी की भी सफाई की। इससे वहां के पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में मदद मिली। इस दिन के विशेष संवाद सत्र में नवीन शर्मा शास्त्री ने स्वयंसेवियों के साथ कॅरिअर काउंसलिंग पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने छात्रों को अपने कॅरिअर विकल्पों के बारे में जानकारी दी और उन्हें मार्गदर्शन दिया कि वह किस प्रकार अपनी योग्यता के अनुसार सही क्षेत्र का चयन कर सकते हैं।