{"_id":"66a3b00eacccb008d9008a0e","slug":"volunteers-are-being-prepared-at-panchayat-level-amarjeet-singh-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132278-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत स्तर पर तैयार किए जा रहे हैं वाॅलंटियर्स : अमरजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत स्तर पर तैयार किए जा रहे हैं वाॅलंटियर्स : अमरजीत सिंह
विज्ञापन
हमीरपुर में 29 जुलाई से आरंभ किया जा रहा है दूसरे चरण का प्रशिक्षण अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर युवा वाॅलंटियर्स की टास्क फोर्स तैयार करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से 29 जुलाई से ब्लॉक स्तर पर द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किए जा रहे हैं। उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि जिले की प्रत्येक पंचायत में कम से कम 10-20 स्वयंसेवी प्रशिक्षित किए जाएंगे, ताकि किसी भी तरह की आपात परिस्थिति में इनकी सेवाएं ली जा सकें। पहले चरण में जिले के सभी छह विकास खंडों में 46 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 1228 वाॅलंटियर्स को प्रशिक्षित किया गया था। दूसरे चरण में 29 जुलाई से आरंभ किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के सभी विकास खंडों में कुल 1288 वाॅलंटियर्स को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जाने वाली तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं में प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा, सर्च एवं रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विकास खंड हमीरपुर में 29 से 31 जुलाई और 3 से 5 सितंबर तक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार सुजानपुर ब्लॉक में एक से 3 अगस्त और 10 से 12 सितंबर तक, नादौन ब्लॉक में 6 से 8 अगस्त और 16 से 18 सितंबर, भोरंज ब्लॉक में 12 से 14 अगस्त और 19 से 21 सितंबर, बमसन ब्लॉक में 21 से 23 अगस्त और 23 से 25 सितंबर, बिझड़ी ब्लॉक में 28 से 30 अगस्त और 26 से 28 सितंबर तक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।