{"_id":"690271d27f4b8e0503009ecd","slug":"vinod-became-the-district-head-of-the-transport-retired-employees-welfare-forum-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-171626-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विनोद बने परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के जिला प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विनोद बने परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के जिला प्रधान
Thu, 30 Oct 2025 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश शहरी स्थानीय निकाय सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ हमीरपुर इकाई के पदाधिकारी। संवाद
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश शहरी स्थानीय निकाय सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ की जिला हमीरपुर कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हो गया। इस अवसर पर हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान सर्वसहमति से विनोद शर्मा को प्रधान, अश्वनी को उपप्रधान, कुलदीप शर्मा को सहसचिव, मनोज गुप्ता को कोषाध्यक्ष, कुलदीप कुमार को सलाहकार, राजेंद्र शर्मा को प्रेस सचिव और बालक राम को संगठन सचिव चुना गया। परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने बताया कि पेंशनरों की समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। सरकार को चाहिए कि वृद्ध अवस्था में पेंशनरों को सड़कों पर उतरने पर मजबूर न किया जाए। वहीं, एचआरटीसी पेंशनरों को पेंशन भी समय पर नहीं मिल रही है। दूसरे से तीसरे महीने पेंशन मिलने से पेंशनरों का गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार को महीने की पहली तारीख को पेंशनरों की पेंशन देनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश शहरी स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष शिव सिंह सेन, संगठन सचिव अशोक शर्मा और प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र सेन भी मौजूद रहे।