फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vineet Kumar passed the State Public Service Allied Services Examination

Hamirpur (Himachal) News: विनीत कुमार ने उत्तीर्ण की राज्य लोक सेवा एलाइड सर्विसेज परीक्षा

Fri, 27 Jun 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 27 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vineet Kumar passed the State Public Service Allied Services Examination
विनीत कुमार - फोटो : mathura
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के लगमन्वीं पंचायत के विनीत कुमार ने राज्य लोक सेवा आयोग से एलाइड सर्विसेज परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

विनीत के सहायक राज्य आबकारी एवं कराधान अधिकारी पद के लिए चयनित होने पर पंचायतवासियों व ग्रामीणों में उत्सव जैसा माहौल है।
विनीत ने वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में जमा दो की शिक्षा पूरी की। इसके बाद स्नातक की शिक्षा राजकीय महाविद्यालय भोरंज से उत्तीर्ण कर कड़ी मेहनत और लग्न से एलाइड सर्विस की तैयारी की है।

विनित कुमार ने भोरंज मिनी सचिवालय में खोले उपमंडल स्तरीय पुस्कालय का भरपूर लाभ लिया है। इससे पहले ही प्रयास और कड़ी मेहनत से एलाइड सर्विस की परीक्षा को पास करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

विनीत के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और माता गृहिणी हैं। विनित भोरंज ओल्ड स्टूडेट्स एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य भी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed