{"_id":"654698774d39bc64da0a365b","slug":"villagers-took-to-the-road-due-to-lack-of-water-traffic-jam-on-nh-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12986-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पानी न आने से सड़क पर उतरे ग्रामीण, एनएच पर चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पानी न आने से सड़क पर उतरे ग्रामीण, एनएच पर चक्का जाम
विज्ञापन
चाहड़ गांव के निवासी बारी मंदिर में निर्माण कंपनी की गाडिय़ों को रोककर चक्का जाम करते हुए।(संवाद
टौणीदेवी (हमीरपुर)। तीन माह से पानी की समस्या से जूझ रहे चाहड़ गांव के निवासी शनिवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने करीब तीन घंटे तक बारी मंदिर में एनएच निर्माण कंपनी की गाड़ियों को रोककर चक्का जाम किया। जलशक्ति विभाग और निर्माण कार्य में लगी कंपनी के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
ग्रामीणों जसवंत, कश्मीर चंद सहित दर्जनों महिलाओं ने कहा कि एनएच के निर्माण कार्य के दौरान करीब तीन माह पूर्व पेयजल पाइपलाइन टूटी हैं लेकिन अभी तक निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से पाइपों की मरम्मत नहीं करवाई गई है। इससे उन्हें पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का हल न तक वह इसी प्रकार विरोध करेंगे। इस दौरान जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता नितिन भारद्वाज और निर्माण कंपनी के एचआर रजनीश की ओर से आक्रोशित जनता को आश्वासन देने के बाद ही जाम खोला गया।
जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता नितिन भारद्वाज ने कहा कि एनएच निर्माण कंपनी सहयोग नहीं कर रही है। इस वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। अब मुख्य पेयजल पाइपलाइन में फॉल्ट तलाशा जा रहा है। उधर, एनएचएआई कंपनी के एचआर रजनीश का कहना है कि वार्तालाप न होने के कारण उन्हें जैसे ही समस्या का पता चला, काम शुरू करवा दिया गया। शाम तक पानी की बहाली कर दी जाएगी।