फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers protests in IPH office

संधोल के बाशिंदों का आईपीएच दफ्तर में हल्ला

Fri, 20 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले संधोल क्षेत्र की दो पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने पेयजल समस्या से तंग आकर जिला मुख्यालय हमीरपुर में अधीक्षण अभियंता कार्यालय में पहुंचकर अपना विरोध जताया। इन पंचायतों में सर्दियों में भी पीने को पानी नहीं मिल रहा है। पिछले एक हफ्ते से टौरखोला, कून सहित आसपास की कई पंचायतों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बूंद-बूंद पानी को तरसते लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री की अगुवाई में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता हमीरपुर में उनके कार्यालय में मिला और पेयजल आपूर्ति को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल टौरखोला पंचायत के प्रधान भूप सिंह, उपप्रधान शेर सिंह, कून पंचायत के उपप्रधान करण सिंह, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आए गांव वासियों रणजीत सिंह भरमौरिया, रूप चंद, गोपाल सिंह, ओम प्रकाश गुलेरिया, पृथ्वी राज, वसंत सिंह, चमन लाल आदि ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से दोनों पंचायतों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह समस्या आज की नहीं पिछले कई साल से है। इस मौके पर नरेंद्र अत्री ने कहा कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है, दूसरी तरफ लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। उन्होंने बताया कि 23 मार्च 2016 को आपदा प्रबंधन बोर्ड की बैठक धर्मपुर में हुई थी जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने समस्या उठाई थी। तब अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि 15 दिन के भीतर समस्या हल हो जाएगी लेकिन एक साल बीतने के बाद भी न तो आईपीएच विभाग और न ही आपदा प्रबंधन बोर्ड के नुमाइंदे समस्या का हल कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
अधीक्षण अभियंता जेएस सोढी का कहना है कि 15 दिन के भीतर वे खुद प्रभावित पंचायतों का दौरा करेंगे और पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ दुर्व्यवहार करने की जो शिकायत मिली है, उसकी भी छानबीन की जाएगी। संबधित कनिष्ठ अभियंता से जवाब तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed