{"_id":"6ababca64df325c6b00d5ea6","slug":"villagers-protest-against-liquor-shop-in-jhanikkar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-210089-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: झनिक्कर में शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: झनिक्कर में शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
Tue, 29 Sep 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। गांव झनिक्कर में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। महिला मंडल की महिलाओं सहित काफी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और ठेके के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शराब के ठेके को बंद करने की मांग उठाई।
बारीं पंचायत के वार्ड सदस्य संजय चंदेल, राकेश कुमार सहित महिलाओं ने कहा कि गांव में शराब का ठेका खुलने से सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। ठेके के समीप झनिक्कर गांव होने के कारण यहां शराब खरीदने आने वाले कुछ लोग शोर करते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने चिंता जताई कि ऐसे माहौल का छोटे बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शराब के ठेके को बंद करवाने के लिए उचित कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से ठेका बंद करने की मांग दोहराई। यदि जल्द ठेका बंद नहीं हुआ तो ग्रामीण बैठकर रणनीति तैयार करेंगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।