फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers opposed installation of crusher in Shukra Khad

Hamirpur (Himachal) News: शुक्र खड्ड में क्रशर लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sat, 19 Aug 2023 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 19 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की शुक्रखड्ड में हमीरपुर और बिलासपुर जिले की सीमा पर नए क्रशर के लिए नियमानुसार अनुमति देने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर जितेंद्र सांजटा की अध्यक्षता में बैठक हुई। मीटिंग में साथ लगती भूमि के मालिकों की सहमति या असहमति के लिए गांव नोहान तथा जांगली व आसपास के निवासियों की आपत्तियों और मांगों पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन


बैठक में नोहान, जांगली, जमली, बड़ाग्रां, धवीरी गांवों के अलावा जिला बिलासपुर की करलोटी और आसपास के भूमि मालिकों तथा निवासियों ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समक्ष अपनी आपत्तियां दर्ज करवाईं। युद्धवीर सिंह, राम लाल, विश्र दास, रोशन ठाकुर, सुनील कुमार, दिलीप राणा, कांता देवी, ज्ञानो देवी ने कहा कि इलाके के 90 फीसदी लोगों ने क्रशर लगाने के लिए जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सरकार के समक्ष विरोध दर्ज करवाया। ग्रामीणों ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाते हुए कहा कि शुक्रखड्ड का सीना पहले ही खनन से छलनी हो चुका है। लोग डर के साये में जी रहे हैं और सरकार चंद पैसों के लिए अंधाधुंंध क्रशर खोलने की अनुमति देने पर आमादा है।
विज्ञापन

लोगों ने विरोध दर्ज करवाते हुए तथ्य प्रस्तुत किए कि इस खड्ड में पहले ही निर्धारित मानकों की अनदेखी कर समताना से धबीरी तक आधा दर्जन क्रशर संचालित हैं और अब दो और नए क्रशर खुलवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो सरकार का मनमाना फैसला है। लोगों को घर से बेघर होने को मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने इस खड्ड के किनारे पहले से संचालित क्रशर मालिकों की मनमानी और नियमों का सरेआम उल्लंघन करने के बारे में भी एडीसी हमीरपुर और खनन अधिकारी को अवगत करवाया कि किस तरह क्रशर मालिकों की मनमानी के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। क्रशर खुलने से जांगली के साथ खेल स्टेडियम को भी खतरा बन सकता है। इस दौरान एडीसी जितेंद्र सांजटा ने कहा कि क्रशर लगने से यहां किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed