फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers of Sungarwad got the abandoned dogs sterilized

Hamirpur (Himachal) News: सुंगरवाड़ के ग्रामीणों ने लावारिस कुत्तों की करवाई नसबंदी

Sat, 20 Apr 2024 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
गांव में कुत्तों की संख्या बढ़ने से परेशान थे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत सुंगरवाड़ गांव में ग्रामीणों ने शनिवार को तीन लावारिस कुत्तों की डेरा परोल अस्पताल में नसबंदी और दो कुत्तों का इलाज करवाया। सुंगरवाड़ गांव में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ने से ग्रामीण काफी परेशान थे। कुत्तों के आतंक के कारण राहगीरों और लोगों को रात और दिन के समय में आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को ग्रामीणों कर्नल राकेश ठाकुर, स्नेह लता ठाकुर, पुष्पा शर्मा, विजय ठाकुर व राकेश कुमार सभी कुत्तों को गाड़ी में डेरा परोल पशु अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉ. पंकज शर्मा व फार्मासिस्ट मनीष ठाकुर ने दो बीमार कुत्तों का इलाज और तीन कुत्तों की नसबंदी की। ग्रामीणों ने कुत्तों को उपचार के बाद सुंगरवाड़ गांव में पुष्पा शर्मा के घर छोड़ा। पुष्पा शर्मा कुत्तों की देखरेख करेगी। उधर, डेरा परोल के पशु चिकित्सक डॉ. पंकज शर्मा ने कहा कि सुंगरवाड़ गांव के पांच व अन्य गांवों के दो कुत्तों की नसबंदी व बीमार कुत्तों का इलाज किया गया है। यह सब ग्रामीणों के सहयोग से संभव हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed