फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers met DC over no action being taken in assault case

Hamirpur (Himachal) News: मारपीट मामले में कार्रवाई न होने पर डीसी से मिले ग्रामीण

Sun, 24 Sep 2023 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
सलौणी/हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के तहत करेर पंचायत के करेर गांव में 20 सितंबर की रात हनुमान मंदिर के समीप ढाबे पर बुजुर्ग से मारपीट मामले में ठोस कार्रवाई न होने से खफा पंचायत के करीब 150 लोगों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिलाधीश हमीरपुर हेमराज बैरवा से मिला। मिलने से पहले प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश को दिए ज्ञापन में कहा कि तीन दिन बीत जाने पर भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन



पीड़ित पक्ष ने कहा कि आरोपियों की ओर से उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं। आरोपियों में कुछ युवक एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी हैं और एक आरोपी पूर्व पंचायत प्रतिनिधि है। ऐसे में राजनीतिक दबाव के चलते इस केस को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी प्रदर्शन व चक्का जाम करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जिलाधीश हेमराज बैरवा ने ग्रामीणों की शिकायत को गोर से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए वह खुद पुलिस अधिकारियों को निर्देश देंगे। प्रतिनिधिमंडल में करेर पंचायत उपप्रधान राजेश कुमार, महिला मंडल करेर की प्रधान निर्मला शर्मा, करेर वार्ड सदस्य कंचन शर्मा, बजरंग दल प्रखंड बड़सर इकाई के प्रधान विपिन शर्मा, हरबंस लाल, कीर्ति स्वरूप, केसर सिंह सहित लगभग 150 लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed