फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers came out against the burial of the dead body in Hanoh, the matter was pacified by the mediation of SDM

Hamirpur (Himachal) News: हनोह में शव दफनाने के विरोध में उतरे ग्रामीण, एसडीएम की मध्यस्थता से शांत हुआ मामला

Sun, 29 Jan 2023 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत हनोह पंचायत में शनिवार को पपलाह पंचायत के एक व्यक्ति का शव तीन घंटे का बाद दफनाया गया। वशीर मुहमद पुत्र साहब दीन गांव भरेड़ी पंचायत पपलाह पिछले छह दिन से बीमार था। शुक्रवार रात को उन्हें अचानक सांस की दिक्कत आ गई। परिजन रात को ही उसे भोरंज सिविल अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन उसे घर ले गाए। वह मुस्लिम समुदाय से संबंध रखते हैं। पपलाह पंचायत में कोई कब्रिस्तान नहीं है और भरेड़ी पपलाह में पांच परिवार कई वर्षों से रह रहे हैं। उन्हें हनोह पंचायत में नौतोड़ भूमि मिली थी। वे वहां पर शव को दफनाना चाहते थे।
विज्ञापन

लेकिन हनोह पचांयत के ग्रामीणों ने शव को वहां पर दफनाने का विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में किसी व्यक्ति का शव नहीं दफनाया जा सकता। कई लोग रात के समय डरते हैं। इसलिए यहां शव दफनाने से ग्रामीणों को दिक्कतें होंगी। विवाद को बढ़ता हुआ देखकर भोरंज पुलिस को बुलाना पड़ा। लेकिन फिर भी विवाद नहीं थमा तो खुद भोरंज एसडीएम स्वाति डोगरा को मौके पर आना पड़ा। तब जाकर विवाद शांत हो पाया। हनोह पंचायत प्रधान बोहरा राम की अगुवाई में आए लोग शव को दफनाने का विरोध कर रहे थे। लेकिन एसडीएम ने आए हुए लोगों को समझाया और लोगों को शांत किया। दोनों पक्षों में लिखत रूप में समझौता करवाया गया। समझौते में कहा कि शव को इस बार दफनाने देते हैं, लेकिन अगली बार इस समुदाय के लोगों की मौत होती है तो हनोह में ग्रामीण किसी भी शव को दफनाने नहीं देंगे। तब जाकर विवाद सुलझा और पपलाह वासियों ने शव को दफनाया।
विज्ञापन

कब्रिस्तान के लिए उपायुक्त से होगी चर्चा
एसडीएम भोरंज स्वाति डोगरा ने कहा कि लोगों को समझा कर शव को दफनाने की व्यवस्था करवाई गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में उपायुक्त हमीरपुर से भी बात की जाएगी। इस समुदाय के लिए अगर सरकारी भूमि होगी तो वहां मुस्लिम समुदाय के लोग कब्रिस्तान बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed