फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Villagers annoyed over not supplying clean drinking water

शुद्ध पेयजल न मिलने से भड़के ग्रामीण

Sat, 29 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 29 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers annoyed over not supplying clean drinking water
स्‍वच्‍छ पेयजल। - फोटो : demo pics

भारी भलेड़ा पेयजल योजना के तहत 16 गांवों के करीब छह हजार लोगों को आईपीएच विभाग सालों से दूषित जल पिला रहा है। चार माह पहले क्षेत्रीय लोक कल्याण मंच लबंलू ने समस्या को विभाग के समक्ष उठाया था।

विज्ञापन


विभाग ने शुद्ध जल आपूर्ति के लिए योजना के मुख्य स्रोत पर एक बोरवेल भी लगवाया लेकिन पिछले चार महीनों से बोरवेल का कनेक्शन सप्लाई वेल से नहीं जोड़ा गया है। इस कारण इलाके के लोग आज भी दूषित जल पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


इस समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय लोक कल्याण मंच लंबलू के अधिकारी शुक्रवार को जन स्वस्थ्य एवं सिंचाई मंडल हमीरपुर के अधिशासी अभियंता से मिले। अधिशासी अभियंता ने लोगों को आश्वाशन दिया कि एक हफ्ते तक इस कनेक्शन को जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोगों को पीने के लिए शुद्ध जल मिलेगा। क्षेत्रीय लोक कल्याण मंच लबंलू के प्रतिनिधिमंडल में रोशन लाल, करतार सिंह चौहान, पुरुषोत्तम ठाकुर, अमरजीत, कुलदीप सिंह, रणवीर सिंह, शक्ति चंद, राजेश कुमार, दलजीत सिंह, सुख देव, कश्मीर सिंह, सुरेश कुमार, जगत राम, दीप चंद का कहना है कि अगर विभाग ने शुद्ध जल की आपूर्ति जल्द न की तो मंच आंदोलन को उग्र करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed