फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Village employment servants asked for regular pay scale

Hamirpur (Himachal) News: ग्राम रोजगार सेवकों ने मांगा नियमित वेतनमान

Mon, 09 Dec 2024 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 09 Dec 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Village employment servants asked for regular pay scale
ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत : संघ
हमीरपुर। ग्राम रोजगार सेवक संघ की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हमीरपुर के निजी पैलेस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष मुनीश कुमार ने की। इस बैठक में राज्यभर से ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम रोजगार सेवकों को आ रही समस्याओं और उनकी लंबित मांगों पर चर्चा की गई। राज्य अध्यक्ष मुनीश कुमार ने कहा कि जो दैनिक भोगी कर्मी नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, उन्हें नियमित वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से नियमित वेतनमान जारी करने की मांग कीय़
विज्ञापन

बैठक में करुणामूलक नौकरी पर भी चर्चा की गई, जिसमें ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। राज्य अध्यक्ष ने सरकार से इन समस्याओं के समाधान की अपेक्षा की और ग्राम रोजगार सेवकों की स्थिति सुधारने की दिशा में जल्द कार्यवाही की मांग की। बैठक के दौरान संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी ग्राम रोजगार सेवकों की स्थिति सुधारने के लिए सुझाव दिए, ताकि उनके कार्यक्षेत्र में और सुधार हो सके और उन्हें उचित वेतनमान और नौकरी की सुरक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed