फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vikas won the big, Suraj won the small gardener

Hamirpur (Himachal) News: विकास ने बड़ी, सूरज ने जीती छोटी माली

Wed, 27 Mar 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत साहनवीं के तहत बुधवार को ग्राम मसेरड़ू में दंगल मुकाबले करवाए गए। इस दंगल का आयोजन कैप्टन रतन दत्त मेमोरियल दंगल कमेटी मसेरड़ू की ओर से करवाया गया। कमेटी प्रधान हंसराज शर्मा ने बताया कि इस दंगल की स्थापना 2013 में की गई थी। इस दंगल में 170 के लगभग पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में दिल्ली की दिशा और पटियाला की अंजलि तथा जालंधर की समरप्रीत व चंडीगढ़ की रजनी के बीच भी कुश्ती करवाई गई। पटियाला की अंजलि और जालंधर की समरप्रीत ने जीत हासिल की। इस दंगल में 12 वर्षीय स्वस्तिका ठाकुर ने योग का प्रदर्शन किया। छोटी माली के विजेता पंजाब के सूरज रहे तथा उपविजेता जगदीप रहे। बड़ी माली के विजेता हरियाणा के विकास और उपविजेता जुगराज रहे। बड़ी माली के विजेता को 8100 रुपये और उपविजेता को 7100 रुपये तथा छोटी माली के विजेता को 5100 रुपये और उपविजेता को 4100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमेटी प्रधान हंसराज शर्मा के अतिरिक्त कमेटी महासचिव विद्यासागर शर्मा, कमेटी सदस्य दिलीप कौशल, संजीव कुमार, प्रीतम चंद, भीष्म दास, प्यारेलाल शर्मा, पंडित रवि शर्मा, देशराज, गगन शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed